पत्नी को मायके छोड़ घर लौटे युवक ने जान दी
Kanpur News - - फतेहपुर के युवक ने आठ साल पहले किया था प्रेम विवाह - शराब के

कानपुर, संवाददाता। शराब के नशे में हुए विवाद के बाद पत्नी को मायके छोड़कर लौटे युवक ने शुक्रवार रात को चकेरी में किराये के कमरे में फांसी लगा ली। मूलरूप से फतेहपुर के शाहजहांपुर खागा निवासी 32 वर्षीय संतोष कुमार टाइल्स-पत्थर का काम करता था। परिवार में पत्नी मिथिलेश व बेटी अंशिका है। पिता प्रेम प्रसाद व भाई सतेंद्र गांव में रहते हैं। पिता के अनुसार करीब आठ साल पहले संतोष ने चकेरी में रहने वाली मिथलेश से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह ससुराल के पास ही किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। शनिवार सुबह बहू ने बेटे की मौत की जानकारी दी। वहीं युवक के ससुरालीजन ने बताया कि दंपति में अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार शाम को वह शराब के नशे में था। इस दौरान उसका पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह पत्नी व बच्ची को ससुराल छोड़कर लौट गया। शनिवार सुबह पत्नी ने कई कॉल की, लेकिन कोई जबाव नहीं मिला। इसके बाद वह घर पहुंची। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी जबाव नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो कमरे में शव फंदे से लटकता मिला। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पत्नी से विवाद के युवक ने आत्महत्या की है।
बीमारी से परेशान महिला ने की आत्महत्या
कानपुर। मूलगंज में बीमारी से परेशान 45 वर्षीय दिशा साहू ने आत्महत्या कर ली। परेड नया चौक निवासी दीपक कुमार वाटर एटीएम का काम करते हैं। उनकी पत्नी दिशा को पेट की बीमारी थी। ऑपरेशन होने के बावजूद राहत नहीं मिली थी। इस कारण वह मानसिक तनाव में रहती थी। मूलगंज थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


