22 वर्षीय युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर किया सुसाइड, मानसिक बीमारी से थी परेशान

Jan 19, 2026 12:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कानपुर देहात के मंशापुरवा गांव में एक युवती ने मानसिक बीमारी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 22 वर्षीय मुस्कान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना की छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी।

22 वर्षीय युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर किया सुसाइड, मानसिक बीमारी से थी परेशान

कानपुर में अमराहट थाना क्षेत्र के मंशापुरवा गांव की रहने वाली एक युवती ने शनिवार रात में घर के अंदर कमरे में छत के कुंडे से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई।जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मंशापुरवा गांव के रहने वाले करन सिंह नायक की बाइस साल की तीसरी पुत्री मुस्कान कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। परिजन उसका इलाज भी करा रहे थे। शनिवार रात में उसने कमरे के अंदर छत के कुंडे से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। बेटी की मौत से उसकी मां उर्मिला बेहाल हो गई। जबकि भाई चरन सिंह, सुरेंद्र व पप्पू बिलख उठे। जनकारी मिलने पर प्रहलादपुर गांव से वहां पहुंची उसकी बहनों नीतू व प्रीती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सूचना पर अमराहट थाने से एसआई मनोज सिंह ने गांव पहुंचकर घटना की छानबीन करने के साथ परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ अमराहट ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने मानकि रूप से बीमारी से परेशान होकर मुस्कान के आत्महत्या करने की बात कही है। घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।