
बंद कांजी हाउस में युवक ने फांसी लगा दी जान
Kanpur News - कानपुर देहात के रसधान गांव में एक 32 वर्षीय युवक ने शुक्रवार रात बंद कांजी हाउस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक कृष्ण कुमार शराब का आदी था और अक्सर विवादों में रहता था। शनिवार सुबह उसका शव कांजी हाउस के अंदर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान गांव के रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार रात बंद कांजी हाउस में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव कांजी हाउस के अंदर जंगले में लटका मिला। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने व फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रसधान गांव का रहने वाला 32 वर्षीय कृष्ण कुमार शराब पीने का आदी था। इसके चलते उसका अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार रात में वह घर आने के बाद बगल में स्थित बंद पड़े कांजी हाउस में लेटने गया था।
वहां रात में उसने फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से उसकी मां रामबेटी बदहवास हो गईं, जबकि भाई बबलू,प्रमोद, रोहित व पिता कल्लू सिंह बिलख उठे। सूचना पर एसओ सिकंदरा दिनेश गौतम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ सिकंदरा ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में युवक के अविवाहित होने व शराब का लती होने की बात सामने आई है। घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




