Kanpur News: सचेंडी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News: सचेंडी के बिनौर गांव में 26 वर्षीय कुलदीप सिंह ने खेत से लौटने के बाद आत्महत्या कर ली। उसकी मां ने शव को फंदे पर लटका देख चीख मारी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना के कारणों की जांच जारी है।

Kanpur News: सचेंडी। बिनौर गांव में खेत से घर लौटकर आए युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे के शव को फंदे से झूलता देख मां चीख पड़ी। पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया। बिनौर गांव निवासी अरुण सिंह चंदेल ने बताया कि वह मां और पांच भाइयों के साथ रहते हैं। जबकि, परिवार खेती-किसानी करता है। पांच भाइयों में चौथे नंबर का 26 वर्षीय कुलदीप सिंह रविवार दोपहर खेत से काम कर घर लौटा और फिर कमरे चला गया। इस बीच कुलदीप ने टिनशेड में लगी एंगेल से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त मां घर पर अकेली थी।
सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि युवक के सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मामले की जांच की जा रही है।


