मानसिक तनाव में चल रहे बीएएमएस के छात्र ने की आत्महत्या
Kanpur News - कानपुर के बिठूर में रामा मेडिकल कॉलेज के 25 वर्षीय छात्र शैलेंद्र गुप्ता ने मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली। वह बीएएमएस फाइनल ईयर का छात्र था और पिछले छह महीने से कॉलेज के बाहर किराए पर रह रहा था। तीन सब्जेक्ट में बैक लगने के कारण वह तनाव में था।

कानपुर, संवाददाता। बिठूर स्थित रामा मेडिकल कॉलेज के छात्र ने मानसिक तनाव के कारण फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। साथ ही हादसे की जानकारी छात्र के परिजन को दी। पुलिस के अनुसार चित्रकूट निवासी 25 वर्षीय शैलेंद्र गुप्ता रामा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस फाइनल ईयर का छात्र था। वह करीब छह माह से कॉलेज के बाहर किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। तीन सब्जेक्ट में बैक लगने के कारण वह मानसिक तनाव में चल रहा था। जिस कारण शनिवार को उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
पड़ोसियों ने छात्र का शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



