Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsTragic Suicide of Kanpur Employee Linked to Family Conflict
 पारिवारिक कलह से उबकर रोडवेजकर्मी ने जान दी

पारिवारिक कलह से उबकर रोडवेजकर्मी ने जान दी

संक्षेप:

Kanpur News - पारिवारिक कलह से उबकर रोडवेजकर्मी ने जान दी पारिवारिक कलह से उबकर रोडवेजकर्मी ने जान दी

Nov 27, 2025 05:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर। चुन्नीगंज डिपो की कार्यशाला में कार्यरत कर्मचारी ने पारिवारिक कलह के कारण परिसर में बने अपने आवास में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को ड्यूटी नहीं पहुंचने पर साथी कर्मचारी उन्हें बुलाने गए। तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। वहीं हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आलमगढ़ के पल्थी ग्राम निवासी 30 वर्षीय प्रशांत गौतम उत्तर प्रदेश परिवहन के रोडवेज विभाग में नियमित परिचालक है। वर्तमान में उनकी तैनाती कानपुर के चुन्नीगंज बस डिपो के कार्यशाला में डीजल अनुभाग में थी। उनके परिवार में पत्नी चंद्रकला और दो बेटे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साले राजेंद्र गौतम ने बताया कि वह चुन्नीगंज डिपो की कार्यशाला के परिसर में बने आवास में रहते थे। गुरुवार को वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो साथी कर्मचारियों ने कॉल की। इस दौरान कॉल रिसीव नहीं होने पर साथी कर्मचारी उन्हें बुलाने गए। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद भीतर से जवाब नहीं मिला। तब अनहोनी होने की आशंका पर खिड़की जाली तोड़ी, तो भीतर कमरे में उनका शव फंदे लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी होने पर एआरएम रामलवट, आरएम महेश कुमार समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को पूछताछ के दौरान उनके साले ने पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या करने की जानकारी दी। कर्नलगंज थाना प्रभारी विनीत चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या करने की जानकारी हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।