दिव्यांग युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान

Mar 06, 2026 03:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर देहात के खनपना गांव में एक दिव्यांग युवक विजय नारायण ने छत के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह ई-रिक्शा चलाता था और किसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

दिव्यांग युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान

कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के खनपना गांव के रहने वाले एक दिव्यांग युवक ने घर में छत के पंखे के कुंडे से फांसी लगा जान दे दी। शुक्रवार सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। खनपना गांव का रहने वाला तीस वर्षीय दिव्यांग विजय नारायण ई-रिक्शा चलाता था। गुरुवार रात में उसने किसी बात से नाराज होकर घर के अंदर कमरे में छत के पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली। सुबह उसका शव कमरे में लटका देख कोहराम मच गया। बेटे की मौत से उसकी मां राजरानी बदहवास हो गईं, जबकि भाई श्री नारायण, जय नारायण व हरि नारायण बिलख उठे।

सूचना पर पामा चौकी इंचार्ज शोभित कटियार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। इसके साथ ही शव कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पामा चौकी इंचार्ज ने बताया कि पूछताछ में परिजन आत्महत्या की वजह साफ नहीं कर सके हैं। घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।