Kanpur News: चूनी-चोकर कारोबारी ने की आत्महत्या
हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News: सरसौल में 35 वर्षीय अजीत यादव ने सोमवार शाम आत्महत्या कर ली। वह चूनी-चोकर के कारोबारी थे और उनके पास एक दुकान थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। अजीत के पारिवारिक सदस्यों में पत्नी, बेटी और बेटा शामिल हैं। आत्महत्या के कारणों की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

Kanpur News: सरसौल। नरवल थाना क्षेत्र में एक चूनी-चोकर कारोबारी ने सोमवार शाम आत्महत्या कर ली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। नरवल के मजरा रमसालवा निवासी 35 वर्षीय अजीत यादव ने नरवल में अविनाश यादव का मकान किराए पर लेकर चूनी-चोकर की थोक-फुटकर दुकान खोल रखी थी। सोमवार शाम उन्होंने पहली मंजिल पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिवार में पत्नी बिट्टन, बेटी शालिनी और बेटा पुष्पेंद्र हैं। नरवल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

