सीलिंग कारोबारी ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Feb 14, 2026 11:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर देहात के रसधान गांव में एक सीलिंग कारोबारी संजीव कुमार ने शराब के आदी होने के कारण घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। पत्नी और परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीलिंग कारोबारी ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान गांव के एक सीलिंग कारोबारी ने घर में छत के कुंडे से फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजन उनको फंदे से उतारने के बाद गंभीर हालत में एकनिजी अस्पताल ले गए। वहां उनको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रसधान गांव निवासी 32 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र सुरेश सीलिंग का कारीगर था। शराब पीने का आदी होने के कारण उसका अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार रात में उसने घर के अंदर कमरे में छत के पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली।

संजीव को फंदे में लटका देख परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में नीचे उतारा और एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। इससे वहां कोहराम मच गया। पति की मौत से उनकी पत्नी मीना कुमारी बदहवास हो गईं। जबकि मां मिथलेश व भाई राजीव व महेंद्र बिलख उठे। सूचना पर एसओ सिकंदरा दिनेश गौतम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ सिकंदरा ने बताया कि पूछताछ में परिजन उसके आत्महत्या की ठोस वजह नहीं बता सके हैं। परिजनों ने उनके नशे का आदी होने की बात कही है। घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।