कल्याणुपर में बीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
Kanpur News - कल्याणपुर आवास-विकास में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र प्रांजुल सिंह ने आत्महत्या कर ली। दोस्त के दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। प्रांजुल ने हाल ही में परिवार से बात की थी और तबीयत खराब होने की बात कहकर सोने चला गया था।

कल्याणपुर आवास-विकास में किराए पर कमरा लेकर रहने वाले बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोस्त के दरवाजा खट-खटाने पर जब कोई आहट नहीं मिली तो उसने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर उसका शव लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फॉरेंसिक टीम के साथ मामले की जांच की। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कन्नौज के ठठिया गांव निवासी शिव सिंह राज मिस्त्री हैं। परिवार में पत्नी श्यामा देवी, दो बेटियां कशिश व सुहाना हैं। 25 वर्षीय प्रांजुल सिंह इकलौता बेटा था। पिता ने बताया कि करीब दो साल से बेटा कल्याणपुर के आवास विकास में रहकर पीपीएन कालेज से बीएससी करने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
सोमवार रात प्रांजुल ने फोन कर सभी से बात की थी। फिर तबीयत खराब होने की बात कहते हुए सोने चला गया। बुधवार सुबह हालचाल जानने के लिए उसे फोन किया तो उसका फोन नहीं उठा। इस पर दूसरे कमरे में रहने वाले दोस्त रोहन को फोन किया और प्रांजुल से बात कराने को कहा। रोहन के दरवाजा खट-खटाने पर कोई आहट नहीं मिली। फिर कुछ देर बाद प्रांजुल के सुसाइड करने की बात पता चली। पुलिस ने बताया कि छात्र के सुसाइड करने का कारण स्पष्ट नहीं है। मोबाइल को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। मौके से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


