युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान

Feb 28, 2026 01:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के प्रहलादपुर के रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार को घर के अंदर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई।

युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान

पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के प्रहलादपुर के रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार को घर के अंदर फांसी लगा ली। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रहलादपुर गांव का रहने वाला 20 वर्षीय दीवान सिंह के पुत्र रविशंकर नशे का आदी था। इसके चलते उसका अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार को उसके किसी बात से नाराज होकर घर के अंदर कमरे में खूंटी से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक का शव फंदे में लटका देख परिजन बिलखन पड़े। होली के मौके पर बेटे की मौत से मां कांती देवी बदहवास हो गई।

जबकि भाई मलखान व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर भोगनीपुर कोतवाली से एसआई वीरपाल सिंह ने गांव पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भोगनीपुर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में परिजन उसके आत्महत्या करने की वजह साफ नहीं कर सके हैं। छानबीन में उसके नशे का आदी होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।