युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या

Feb 16, 2026 01:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कानपुर देहात के विसायकपुर गांव में एक 19 वर्षीय युवक ने सोमवार भोर को अपने घर के छज्जे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की संभावना जताई गई है।

युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या

कानपुर देहात। रनियां थाना क्षेत्र के विसायकपुर गांव के रहने वाले एक युवक ने सोमवार भोर पहर घर के अंदर छज्जे में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विसायकपुर रनियां का रहने वाला उन्नीस वर्षीय बीरू पुत्र रमेश कमल रनियां में पल्लेदारी का काम करता था। सोमवार भोर पहर करीब चार बजे उसने घर के अंदर छज्जे में निकली सरिया में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह उसका शव फांसी पर लटका देखकर उसके घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से उसकी मां नीलम बदहवास हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर रनियां शिव नारायण सिंह ने गांव पहुंचकर उसके परिजनों से पूछताछ करने के साथ छानबीन की। जबकि फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर रनियां ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में प्रेम प्रसंग में युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;