सचेंडी में सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

सचेंडी के दुल गांव में 13 वर्षीय प्रियांशु कमल ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार में कोहराम मच गया। प्रियांशु का पिता 10 साल पहले रेलवे हादसे में निधन हो चुका था। दादी ने बताया कि उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

सचेंडी में सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

सचेंडी। सचेंडी के दुल गांव में लेखपाल के 13 वर्षीय बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। शव को फंदे से झूलता देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच की। सचेंडी क्षेत्र के दुल गांव निवासी 13 वर्षीय प्रियांशु कमल कक्षा सात का छात्र था। प्रियांशु के लेखपाल पिता धर्मेंद्र कमल की करीब दस साल पहले रेलवे हादसे में मौत हो चुकी है। दादी विद्या देवी ने बताया कि, बेटे धर्मेंद्र की मौत के बाद बहू ने दूसरी शादी कर ली थी। परिवार में नातिन पलक के अलावा पोता प्रियांशु ही घर पर रहते थे।

नातिन पलक रिश्तेदारी में गई है, इस बीच बुधवार शाम प्रियांशु ने फंदे से लटककर जान दे दी। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि किशोर के सुसाइड करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।