युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दी
Kanpur News - कानपुर देहात के जोत गांव में 27 वर्षीय भोलू सिंह ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कुछ दिन पहले दिल्ली से गांव आया था और रात में कॉलोनी में फांसी लगाई। उसके परिवार का कहना है कि दिल्ली में कुछ युवकों के साथ उसका विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के जोत गांव निवासी एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई है। जोत गांव निवासी 27 वर्षीय भोलू सिंह पुत्र धीरेन्द्र सिंह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह गांव आया था। गुरुवार रात खाना खाने के बाद वह गांव के बाहर बनी कॉलोनी में जाकर लेट गया। रात में कॉलोनी के अंदर कमरे में अंगौछे से फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
भाई मोनू ने बताया कि दिल्ली में गांव के कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है। परिजन जिन युवकों से विवाद हुआ है उन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे थे। इंस्पेक्टर रसूलाबाद ने बताया कि अभी फौती सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


