Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsTragic Suicide 22-Year-Old Muskaan Hangs Herself in Kanpur Dehat
युवती ने घर में फांसी लगाकर किया सुसाइड, मानसिक बीमारी से थी परेशान, परिवार में कोहराम

युवती ने घर में फांसी लगाकर किया सुसाइड, मानसिक बीमारी से थी परेशान, परिवार में कोहराम

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर देहात के मंशापुरवा गांव में 22 वर्षीय मुस्कान ने मानसिक बीमारी के कारण शनिवार रात अपने घर में फांसी लगा ली। परिवार ने बताया कि वह कुछ समय से बीमार चल रही थी और इलाज भी चल रहा था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Jan 18, 2026 02:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र के मंशापुरवा गांव में एक युवती ने शनिवार रात घर में फांसी लगा जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंशापुरवा गांव के रहने वाले करन सिंह नायक की 22 साल की तीसरी पुत्री मुस्कान कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। परिजन उसका इलाज भी करा रहे थे। शनिवार रात उसने कमरे के अंदर छत के कुंडे से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। बेटी की मौत से उसकी मां उर्मिला बेहाल हो गईं, जबकि भाई चरन सिंह, सुरेंद्र व पप्पू बिलख उठे। जनकारी मिलने पर प्रहलादपुर गांव से वहां पहुंची उसकी बहनों नीतू व प्रीती का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर अमराहट थाने से एसआई मनोज सिंह ने गांव पहुंचकर घटना की छानबीन करने के साथ परिजनों से पूछताछ की।

फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ अमराहट ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने मानसिक रूप से बीमारी से परेशान होकर मुस्कान के आत्महत्या करने की बात कही है। घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।