Kanpur News: छप्पर में खेल रही बच्ची की सर्पदंश से मौत
Kanpur News: रसूलाबाद के चतुर निवादा गांव में सात वर्षीय अंजली उर्फ पायल को खेलते समय सांप ने काट लिया, जिसके बाद उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। तहसीलदार और पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। परिवार में मातम का माहौल है।

Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। मंगलवार दोपहर बाद रसूलाबाद क्षेत्र के चतुर निवादा गांव में खेल रही बच्ची की सर्पदंश से हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे परिजन सीएचसी ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार व पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई।थाना क्षेत्र के चतुर निवादा गांव निवासी अजय बाल्मीक की सात वर्षीय पुत्री अंजली उर्फ पायल मंगलवार दोपहर में घर के अंदर छप्पर में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक जहरीले सर्प ने काट लिया। आनन-फानन परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डा. शैलेन्द्र कुमार ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर तहसीलदार संतोष कुमार, नायब तहसीलदार शिव दर्शन सिंह, दरोगा मनोज मिश्र ने मौके पर पहुंच कर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कराई।
उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बच्ची की मौत पर मां गीता, भाई अंशू, बहन गंगा बदहवास हो गई।


