अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
Kanpur News - अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

कानपुर, संवाददाता। अलग-अलग सड़क हादसों में घायल युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के दोनों परिवार में कोहराम मच गया। महाराजपुर के घमना गांव निवासी 20 वर्षीय बेटा शिवम लालबंगला स्थित कपड़े की दुकान में काम करते थे। परिवार में मां कंचन और दो बहन हैं। पिता उमेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात को ड्यूटी खत्म होने के बाद बेटा बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में संजीव नगर पुलिया के पास वाहन बाइक में टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में घायल बेटे को पुलिस ने कांशीराम अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने हैलट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार रात को बेटे की मौत हो गई।
चकेरी थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं महाराजपुर में हुए हादसे में घायल डोमनपुर गांव निवासी 18 वर्षीय विपिन कुमार की मौत हो गई। परिवार में मां राजरानी और बहन है। पिता परशुराम ने बताया कि तीन जनवरी को बेटा बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में महोली और घाघूखेड़ा गांव के बीच अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। पुलिस ने बेटे को उपचार के लिए हैलट अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर बेटे को निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान मंगलवार रात को बेटे की मौत हो गई। महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



