चकेरी में खंभे से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत

Mar 06, 2026 01:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - घाऊखेड़ा में एक बाइक सवार युवक विशाल पाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह होली खेलने के बाद सब्जी लाने निकला था, लेकिन बिजली के खंभे से टकरा गया। परिजनों को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो वे अस्पताल पहुंचे और चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मामले को संभाला।

चकेरी में खंभे से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत

चकेरी। घाऊखेड़ा में बुधवार को एक बाइक सवार युवक बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे युवक के सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घाऊखेड़ा निवासी 30 वर्षीय विशाल पाल टेनरी कर्मी था। वह पिता विशन पाल, मां रेखा पाल के साथ रहते थे। विशाल की विवाहित बहन वर्षा है। विशाल के रिश्तेदार अरविंद ने बताया कि बुधवार की दोपहर को होली खेलने के बाद वह मां से सब्जी लाने की बात कहकर बाइक से निकला था। उसके करीब एक घण्टे बाद पुलिस ने उन्हें सड़क हादसे में विशाल के घायल होने की सूचना दी। इस पर परिजन कांशीराम अस्पताल पहुंचे तो उन्हें विशाल मृत मिला।

इसके बाद मौके पर चीख पुकार मचने लगी। वही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया। पुलिस ने किसी तरह से परिजनों को शांत कराया। अहिरवां चौकी प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि घाऊखेड़ा में ही बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई, जिससे सिर में चोट लग जाने से युवक की मौत हुई है। मौके पर हेलमेट नहीं मिला। फिलहाल परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।