हमीरपुर के लिये भी प्रस्तावित
Kanpur News - कोहरे में हुई एक सड़क दुर्घटना में कुरारा, हमीरपुर के रहने वाले 36 वर्षीय पवन कुमार की मृत्यु हो गई। वह दिल्ली से घर लौट रहा था जब किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। चालक फरार है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

कोहरे में हुई मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार की मौत -कुरारा हमीरपुर का निवासी था बाइक सवार,पिपरी में हुआ हादसा -पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, फरार चालक की तलाश फोटो 4 एकेबी 2 परिचय-पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद हादसे के शिकार कुरारा हमीरपुर के युवक परिजन। कानपुर देहात, संवाददाता। झांसी- कानपुर हाई-वे पर भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी के पास मंगलवार देर रात कोहरे में तेज रफ्तार किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार कुरारा हमीरपुर के एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल से उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी।
जानकारी मिलने पर आए परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हमीरपुर जिले के कस्बा कुरारा के वार्ड नंबर आठ में रहने वाला छत्तीस वर्षीय पवन कुमार पुत्र सत्यनारायण दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। मंगलवार को वह बाइक से दिल्ली से वापस अपने घर कुरारा जा रहा था। झांसी-कानपुर हाई -वे पर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने कोहरे में तेज रफ्तार किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद उसको टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। सूचना पर अमरौधा चौकी प्रभारी अमित पोरवाल ने रात में ही मौके पर पहुंचकर शव को हाई-वे से हटवाने के बाद छानबीन की। उसके पास मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर रात में ही कुरारा से वहां पहुंचे परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमरौधा चौकी प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमर्टम रिपोर्ट आने व परिजनों की तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -आठ माह में ही उजड़ गया सुहाग, पत्नी हुई बेहाल कानपुर- झांसी हाई-वे पर पिपरी के पास हुए हादसे की सूचना कुरारा पहुंचते ही उसके घर में कोहराम मच गया। परिजन रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के शिकार पवन कुमार की जून 2024 में शादी हुई थी। आठ माह में ही सुहाग उजड़ने से उसकी पत्नी सीमा बदहवास हो गई। जबकि मां सुखदेवी व भाई राहुल का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




