रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार प्राइवेट कर्मी की मौत
Kanpur News - अहिरवां के मवैया मोड़ पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार 52 वर्षीय अशोक पाल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। अशोक कैंसर की थेरेपी के लिए जा रहे थे। उनका बेटा नौसेना में तैनात है। परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अहिरवां के मवैया मोड़ के पास की घटना, कैंसर की थेरेपी कराने जाना था बेटा नौसेना, चेन्नई में है तैनात, परिवार में मौत से कोहराम मचा चकेरी, संवाददाता। अहिरवां के मवैया मोड़ पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। जिससे अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जाजमऊ के तिवारीपुर निवासी 52 वर्षीय अशोक पाल प्राइवेट कर्मी थी। परिवार में पत्नी कुसुमा, बेटी आरुषि और बेटा रजत है। अशोक के बड़े भाई प्रेम नारायण पाल ने बताया कि बेटा रजत नौसेना में है और वर्तमान में चेन्नई में तैनात है।
अशोक को मुंह का कैंसर था। जिसकी थेरेपी भी चल रही थी। शनिवार को उन्हें थेरेपी कराने के लिए भी जाना था। लेकिन वह किसी काम से बाइक से मवैया की तरफ गये। मवैया मोड़ पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गई। अशोक गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस अशोक को कांशीराम अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं अशोक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी रिजवान खान ने बताया कि रोडवेज बस की टक्कर से अधेड़ की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


