Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsTragic Fire in NICU Newborn Dies Due to Short Circuit in Kanpur Hospital
कानपुर में अस्पताल में आग, जिंदा जला नवजात

कानपुर में अस्पताल में आग, जिंदा जला नवजात

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर के राजा हॉस्पिटल के एनआईसीयू में वार्मर मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से एक नवजात बच्ची की जलकर मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Feb 09, 2026 11:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर (बिठूर), संवाददाता। बिठूर स्थित राजा हॉस्पिटल के एनआईसीयू में वार्मर मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से एक नवजात बच्ची की जिंदा जल गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। बाकरगंज निवासी प्राइवेट कर्मी अरुण निषाद की शादी दो साल पहले बिट्टू से हुई थी। पत्नी बिट्टू को रविवार सुबह प्रसव के लिए राजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शाम को पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने महिला को वार्ड में शिफ्ट कर दिया और नवजात को एनआईसीयू में भर्ती कराने की सलाह दी। परिजनों का आरोप है कि देर शाम एनआईसीयू में लगी वार्मर मशीन में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई। हादसे में नवजात बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने घटना को कई घंटों तक छिपाए रखा। जब परिवार को जानकारी हुई और उन्होंने सवाल किए तो अस्पताल कर्मी जवाब देने से बचते रहे। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। बिठूर थाना प्रभारी अशोक सरोज ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।