पान मसाला थूकने पर गिरी महिला की मौत
Kanpur News - कानपुर के महाराजपुर में पान-मसाला थूकते समय 40 वर्षीय सीमा छत से गिर गईं और उनकी मृत्यु हो गई। उनके पति की 11 महीने पहले मृत्यु हो गई थी। कल्याणपुर में, 56 वर्षीय चंद्रकांत ऊंचाई से गिरकर मरे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कानपुर, संवाददाता। महाराजपुर में पान-मसाल थूकने के दौरान छत से गिरी महिला और कल्याणपुर में पुताई कर रहे अधेड़ की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच कर शवों को पोस्टमार्टम भिजवाया। महाराजपुर बड़ा गांव में रहने वाली 40 वर्षीय सीमा की मंगलवार शाम छत से गिरकर मौत हो गई। उनके पति शशिभान की 11 माह पहले ही मौत हुई थी। परिवार में छह बच्चों में दो शादीशुदा हैं। बेटे अनुज ने बताया कि, मां सीमा पान-मसाला खाती थीं। छत से थूकने के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वह सिर के बल सड़क पर जा गिरीं।
परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह, कल्याणपुर में पुताई करते समय गिरे 56 वर्षीय चंद्रकांत की भी मौत हो गई। परिवार में पत्नी मुन्नी देवी, बेटी पिंकी व चार बेटे हैं। बेटे मनोज ने बताया कि पिता को इलाके में पुताई का ठेका मिला था। इस दौरान वह असंतुलित होकर ऊंचाई से गिर गए थे। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच की रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


