खेलते समय छत से गिरे किशोर की मौत
Kanpur News - कानपुर देहात के नोनारी बहादुरपुर के मजरा अटिया गांव में एक किशोर छत पर खेलते समय अचानक गिर गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का दुःख उस समय और बढ़ गया जब शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

कानपुर देहात, संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के नोनारी बहादुरपुर के मजरा अटिया गांव में छत पर दोस्तों के साथ खेल रहा एक किशोर अचानक नीचे आ गिरा। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। परिजन उसको गंभीर हालत में इलाज को ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उसका शव वापस घर आते ही परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया।नुनारी बहादुरपुर के मजरा अटिया गांव के सत्येंद्र तिवारी की पुत्री नैनसी की शनिवार को शादी थी। अगले दिन की शाम उनका 14 वर्षीय पुत्र सौरभ तिवारी रिश्तेदारों व मोहल्ले के बच्चों के संग छत पर खेल रहा था।
इसी बीच वह खेलते खेलते अचानक नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन फानन में गंभीर हालत में अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही किशेार ने दम तोड़ दिया। इससे शादी की खुशियां माातम में बदल गईं। चौकी प्रभारी औनाहा नरसिंह ने बताया कि परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है। गांव वालों से जानकारी मिलने पर पुलिस गांव गई थी, लेकिन इस बीच परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा चुके थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


