Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsTragic Drowning Incident Search Continues for Two Friends in Ganga River
गंगा में डूबे दोस्तों का नहीं लगा सुराग

गंगा में डूबे दोस्तों का नहीं लगा सुराग

संक्षेप:

Kanpur News - सरसौल के महाराजपुर के शेखपुर में गंगा में नहाते समय दो दोस्त गोविंद खरवार और कार्तिकेय डूब गए। उनके साथी रौनक दुबे ने बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सका। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों का कोई...

Sat, 6 Sep 2025 09:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

सरसौल। महाराजपुर के शेखपुर में गंगा नहाने के दौरान दो दोस्तों के डूबने के मामले में 24 घंटे बाद भी दोनों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। शनिवार को भी गोताखोर, पुलिस व पीएसी की टीमें शनिवार को पूरे दिन खोजबीन करती रहीं। महाराजपुर के शेखपुर में चकेरी के संजीव नगर से जुड़े शिवशंकर पुरम निवासी दोस्त गोविंद खरवार व कार्तिकेय शनिवार को गंगा नहाने के दौरान गहराई में जाकर डूब गए थे। जबकि इनका साथी रौनक दुबे बचाने में असफल होने पर गंगा से बाहर निकलकर आ गया था। शुक्रवार को मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने दोनों की तलाश भी की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेकिन कुछ नहीं पता चल सका था। जिसके बाद शनिवार को सुबह से लेकर देर शाम तक पुलिस व पीएसी की टीमों ने स्टीमर से खोजबीन की। शेखपुर से नजफगढ़ घाट तक गंगा में खोजबीन की गई। स्थानीय गोताखोरों व मछुवारों की भी मदद ली गई लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं दोनों के परिजन भी घाट पर डटे रहे। शेखपुर चौकी प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया अभी तक दोनों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।