Kanpur News: बिठूर में गंगा में डूबी युवती का शव मिला
हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News: गुरुवार को बिठूर में गंगा नदी में चार सहेलियां सेल्फी लेते समय डूब गईं। तीन को बचा लिया गया, लेकिन मुस्कान नाम की एक युवती तेज धारा में बह गई। 24 घंटे बाद उसका शव गंगा में तीन किलोमीटर दूर मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Kanpur News: बिठूर, संवाददाता। गुरुवार दोपहर गंगा की धारा के बीच सेल्फी ले रहीं चार सहेलियां डूब रही थीं। नाविकों ने तीन को बचा लिया पर एक पानी के तेज बहाव में बह गई। चौबीस घंटे बाद डूबी युवती का शव तीन किलोमीटर दूर गंगा में बरामद हुआ। गुरुवार दोपहर एक बजे चार सहेलियां बिठूर के गुदारा घाट पर गंगा में गहराई में जाकर सेल्फी लेने लगीं। जिसमें चारों डूबने लगीं। नाविक व दुकानदारों ने तीन को बचा लिया। मुस्कान धारा में बह कर डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर लगाए पर पता नहीं लगा। शुक्रवार दोपहर दो बजे टीम ने मुस्कान का शव रमेल गांव के आगे बरामद किया।
शव देख परिजन बिलख उठे। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बिठूर के सभी घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


