ओटी टेक्नीशियन छात्र ने हॉस्टल में फंदे से लटक दी जान
कल्याणपुर में एक ओटी टेक्नीशियन छात्र रजत का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। छात्र की उम्र 19 वर्ष थी और वह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

कानपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में ओटी टेक्नीशियन छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी होने पर हास्टल के छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने हादसे की जानकारी छात्र के परिजन को दी तो कोहराम मच गया। इटावा के जसवंत नगर मीरपुर गांव निवासी किसान विजय राम का 19 वर्षीय बेटा रजत जीएसवीएम मेडिकल कालेज से ओटी टेक्नीशियन की पढ़ाई कर रहा था। वर्तमान में वह द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह कल्याणपुर कला स्थित एक हॉस्टल में रहता था। छात्रों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम ही वह गांव से लौटा था।
साथियों के अनुसार रात में सब ठीक था। वह किसी परेशान में नहीं लग रहा था। देर रात वह हॉस्टल के खाली कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह साथी छात्रों ने दरवाजा खोला तो उसका शव लटकता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


