Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsTragic Death of Youth During Kanwar Yatra Leads to Hospital Controversy in Kalyanpur
घायल युवक की इलाज  के दौरान मौत, हंगामा

घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, हंगामा

संक्षेप:

Kanpur News - कावड़ यात्रा के दौरान भगदड़ में घायल युवक मुलायम सिंह यादव की कल्याणपुर के अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी और तीन बेटियों का हाल बुरा है।

Feb 08, 2026 08:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कल्याणपुर, संवाददाता। कावड़ यात्रा के दौरान भगदड़ में घायल हुए युवक की कल्याणपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कानपुर देहात के शिवली हरदिया नाल निवासी 38 वर्षीय मुलायम सिंह यादव बीते गुरुवार को कांवड़ लेकर निकले थे। चौबेपुर के समीप कांवड़ यात्रा में अचानक भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई जिसमें दबने से मुलायम की पसलियों में गंभीर चोट आ गई। उन्हें कल्याणपुर खुर्द स्थित गणेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार को उनकी हालत बिगड़ गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिजनों ने जब अस्पताल प्रबंधन से मरीज को रेफर करने की बात कही तो ड्यूटी डॉक्टर ने बेहतर इलाज का हवाला देकर उन्हें रोक दिया। रविवार को मुलायम ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। आहत पत्नी रिंकी व तीन मासूम बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।