Kanpur News: खेत पर गई महिला फिसलकर नाले में गिरी, मौत

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बलुआपुर के मजरा संग्रामपुर गांव में गुरुवार को

खेत पर गई महिला फिसलकर नाले में गिरी, मौत
खेत पर गई महिला फिसलकर नाले में गिरी, मौत

Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बलुआपुर के मजरा संग्रामपुर गांव में गुरुवार को घर से शौंच को निकली एक महिला का पैर फिसल गया जिससे वह गांव के बाहर खेतों के समीप से निकले गहरे नाले में जा गिरी। इससे उसकी पानी में डूबकर मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।कोतवाली क्षेत्र के बलुआपुर के मजरा संग्रामपुर गांव निवासी बलवान सिंह यादव की 55 वर्षीय पत्नी किरन देवी को काफी समय से दौरा आता था जिसका उपचार चल रहा।

गुरुवार की सुबह वह शौंच के लिए गांव के बाहर खेतों की ओर गई थी। उसका अचानक पैर फिसल गया और वह गांव के रघुनाथ यादव के खेत के सामने से निकले गहरे नाले में जा गिरी। जिससे वह पानी में डूब गई और उसकी मौत हो गई। किरन के पति बलवान सिंह की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी मैंथा प्रवीन मिश्रा ने घटना की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी होते ही राजस्व टीम के साथ नायब तहसीलदार सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कोतवाल अमरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि एक महिला की पानी में डूबकर मौत होने के मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: खेत पर गई महिला फिसलकर नाले में गिरी, मौत