
लिफ्ट में फंसने से रनियां में फैक्ट्री श्रमिक की मौत
Kanpur News - कानपुर देहात के औद्योगिक क्षेत्र रनियां में एक बिस्कुट फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक निखिल मिश्रा की लिफ्ट में फंसने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतक...
कानपुर देहात, संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र रनियां में एक बिस्कुट फैक्ट्री में काम करने वाले फफूंद औरैया निवासी एक श्रमिक की मंगलवार सुबह लिफ्ट में फंसने से मौत हो गई।सूचना पर पहुंचे परिजनों के बिलखने से कोहराम मचगया। मौके पर पहुंचे अफसरों की छानबीन व फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर के पास स्थित ओमराज बिस्कुट फैक्ट्री में पिछले तीन माह से औरैया जिले के ग्राम अटा थाना फूफूंद निवासी पच्चीस वर्षीय निखिल मिश्रा पुत्र गिरीश मिश्रा काम कर रहा था। इसके साथ ही फैक्ट्री के अंदर बने आवासों में निवास भी कर रहा था।

उसकी सोमवार रात में ड्यूटी थी। मंगलवार सुबह ड्यूटी खत्म होने के कुछ पहले वह लिफ्ट से सामान लेने दूसरी मंजिल पर जा रहा था, लेकिन लिफ्ट का दरवाजा खुला होने के कारण वह एकाएक झाटका गलने से उसमें फंस गया। इससे उसकी मौत हो गई।जानकारी होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद श्रमिकों ने प्रबंधन के साथ ही डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एएसपी राजेश पांडेय, एसडीएम सदर नीलिमा यादव व सीओ सदर संजय वर्मा मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही गैस कटर से लिफ्ट को काटने के बाद उसमें फंसे श्रमिक के शव को बाहर निकाला गया। हादसे की जानकारी पर श्रमिक के परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।दोपहर में फैक्ट्री प्रबंधन व परिजनों के बीच हुई वार्ता के बाद दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में लिफ्ट में फंसने से हुई दुर्घटना में श्रमिक की मौत होने की बात सामने आई है। मामले की छानबीन हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व परिजनों की तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी। करीब चार घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा श्रमिक का शव रायपुर स्थित बिस्कुट फैक्ट्री में मंगलवार सुबह 8.05 बजे लिफ्ट से सामान लेने जा रहे श्रमिक निखिल की लिफ्ट में फंसने से मौत हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर रनियां शिवनारायण सिंह मौके पर पहुंचे । इसके साथ ही उन्होने गैस कटर मंगवाकर लिफ्ट को कटवाने के बाद उसमें फंसे श्रमिक को दोपहर12.10 बजे निकलवा पाया। इस दौरान करीब चार घंटे तक शव लिफ्ट में फंसा रहा। एकलौते बेटे की मौत से मां बेहाल, बिलखी बहनें बिस्कुट फैक्ट्री में हादसे का शिकार हुआ निखिल मिश्रा की मौत की खबर उसके घर पहुंचते ही कोहराम मचगया। एकलौते बेटे की मौत की खबर से उसकी मां गीता देवी बदहवास हो गई। जबकि उसकी बहनों हेमा व प्रिया का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। फैक्ट्री में आए उसके पिता बेटे का शव देख बिलख उठे। रााते हुए उन्होने कहा कि हादसे ने उनके बुढापे का सहारा छिन गया। फैक्ट्री प्रबंधन व परिजनों में 17 रुपये में हुआ समझौता औरैया से परिजनों के बिस्कुट फैक्ट्री में पहुंचने के बाद प्रबंध्न से उनकी वार्ता कराई गई। इसके बाद प्रबंधन ने पीड़ित परिवार को श्ररमिक के अंतिम संस्कार के लिए एक लाखरुपये नगद व सहयता राशि के रूप मे ं16 लाख रुपये की चेक उसके पिता को सौंपी। इंस्पेक्टर रनियां शिव नारायण सिंह ने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन व मृतक के परिजनों की आपसमे ंहुई वार्ता में सत्रह लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दिए जाने के बाद समझौता हो गया। इसके बाद परिजनोंने कोई तहरीर पुलिसको नहीं दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




