काकादेव में चार वर्षीय मासूम की मौत, मां और चचेरा भाई भर्ती
Kanpur News - काकादेव में एक चार वर्षीय बच्चे की इलेक्ट्रोल पीने के बाद मौत हो गई, जबकि उसकी मां और एक वर्षीय भाई की हालत गंभीर है। परिवार ने बताया कि इलेक्ट्रोल कड़वा था। बच्चे का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
काकादेव में इलेक्ट्रोल पीने के बाद तबीयत बिगड़ने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई जबकि मां और एक वर्षीय भाई की हालत खराब हो गई। उनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि पुलिस जहरीला पदार्थ खाने की बात कह रही है। पुलिस ने सैंपल जांच के लिए भेजा है। शास्त्री नगर निवासी आशू राजपूत दोना पत्तल बनाने के कारखाने में काम करते हैं। परिवार में पत्नी मोनी और चार वर्षीय बेटा कृष्णा है। आशू ने बताया कि दो दिन से पत्नी को उल्टी व दस्त आ रहे थे। इस दौरान में पास के डॉक्टर से दवा ला रहे थे।

शनिवार को ड्यूटी जाने से पहले उन्होंने पत्नी को पास की परचून की दुकान से इलेक्ट्रोल लाकर दिया। इसके बाद वह ड्यूटी चले गए। कुछ देर बाद पत्नी का फोन आया कि उसने बताया कि इलेक्ट्रोल कड़वा रहा था। उन्होंने बेटे और एक वर्षीय भतीजे गगन के जिद करने पर उन्हें भी इलेक्ट्रोल पिला दिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद तत्काल घर पहुंच कर पत्नी और बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बेटे की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि पत्नी और भतीजे का इलाज चल रहा है। काकादेव थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




