
कानपुर देहात में ट्रेन की चपेट में आकर दंपति की मौत
Kanpur News - कानपुर-झांसी रेल मार्ग पर मीरपुर पुखरायां के पास बुधवार देर रात इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से सिकंदरा क्षेत्र के दंपति, सोम और श्वेता शुक्ला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की...
कानपुर देहात, संवाददाता। कानपुर-झांसी रेल मार्ग पर मीरपुर पुखरायां के पास बुधवार देर रात कानपुर से झांसी जा रही इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से सिकंदरा क्षेत्र के दंपति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की।
सिकंदरा के पिंडार्थू गांव निवासी 50 वर्षीय सोम शुक्ला भोगनीपुर स्थित एक मोटर कंपनी में मुनीम था। उसकी ससुराल भोगनीपुर क्षेत्र के रैगवां में हैं। पत्नी 45 वर्षीय श्वेता शुक्ला गांव में रहती थीं। बुधवार देर रात कानपुर-झांसी रेल मार्ग पर मीरपुर पुखरायां के पास कानपुर से झांसी की ओर जा रही इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से सोम व पत्नी श्वेता की दर्दनाक मौत हो गई।
रेल ट्रैक पर दोनों के शव होने की सूचना पर आरपीएफ चौकी प्रभारी राम किशोर व जीआरपी चौकी प्रभारी आनंद यादव पहुंचे। रैंगवां से आए मुन्ना द्विवेदी व उनके भतीजे शिवम ने दोनों की शिनाख्त की। जीआरपी चौकी प्रभारी पुखरायां ने बताया कि प्रथम दृष्टया दंपति की आत्महत्या की संभावना लग रही है। छानबीन की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




