सर्पदंश से मासूम की मौत पर परिजनों को चार लाख की सहायता

सर्पदंश से मासूम की मौत पर परिजनों को चार लाख की सहायता

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर देहात, संवादाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के मारग मैथा गांव के एक तीन साल

Sep 12, 2025 09:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

कानपुर देहात, संवादाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के मारग मैथा गांव के एक तीन साल के मासूम बच्चे की सर्पदंश से हुईं मौत के मामले में राज्यमंत्री ने गांव पहुंचकर उसके परिजनों को ढाढ़स बंधाया गई। इसके साथ ही उनको दैवीय आपदा मद से दी गई चार लाख रुपये की सहायता राशि की चेक भी प्रदान की। इसके साथ ही हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। मारग मैथा गांव के रहने वाले राकेश कुमार के तीन साल के पुत्र अंश की गुरूवार रात में सर्प दंश से मौत हो गई थी। सूचना पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने गांव पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाने के साथ हर संभव मदद का भरोसा दिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके साथ ही डीएम से फोन पर बात करने के बाद पीड़ित परिवार को दैवीय अपदा मद में सहायता दिलाने को कहा था। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट, लेखपाल की जांच आख्या आदि की औपचारिकता के बाद दैवीय आपदा मद से चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत हो गई। इसके बाद राज्यमंत्री ने मार्ग मैथा पहुंचकर पीड़ित परिवार को चार लाख की सहायता राशि की चेक सौंपी।इस मौके पर तहसीलदार सुनील कुमार,ग्राम प्रधान अखिलेश राठौर व गांव के अन्य लोग भी मौजूद रहे।