तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत
Kanpur News - कानपुर देहात में एक युवक की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। 25 वर्षीय अरुण कुमार अपने दोस्त की शादी में शामिल होकर लौटते समय हादसे का शिकार हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों में मातम छा गया है।

कानपुर देहात। औरैया-कानपुर हाईवे पर डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई-मुक्ता गांव के पास स्थित ओवरब्रिज के नजदीक शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर थनवापुर गांव के एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थनवापुर गांव का रहने वाला 25 वर्षीय अरुण कुमार गांव के ही अक्षय कुमार के साथ बलहरामऊ के रहने वाले अपने दोस्त जसीम की शादी में शामिल होने के लिए गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात दोनों पैदल ही अपने गांव के लिए लौट रहे थे।
कानपुर-औरैया हाई-वे पर डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई-मुक्ता पुल के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर अरुण कुमार उछलकर हाई-वे पर दूर जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। उसके साथ मौजूद अक्षय कुमार ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। बेटे की मौत से उसकी मां रामदर्शिनी बदहवास हो गई। जबकि भाई अरविंद, रवींद्र व बहन राखी का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर डेरापुर संजेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार कार चालक की तलाश की ज रही है। परिजनों की तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




