Kanpur News: तालाब में फिसलकर गिरे युवक की डूबने से मौत

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर देहात के शिवली क्षेत्र में एक युवक तालाब में गिरने से मृत हो गया। घटना के समय वह भैंस को चारा डाल रहा था जब अचानक फिसल गया। मोहल्ले के युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kanpur News: तालाब में फिसलकर गिरे युवक की डूबने से मौत

Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के मांडा मैथा निवासी एक युवक मंगलवार सुबह काम करते समय घर के पास स्थित तालाब में फिसलकर गिर गया। जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगों की मदद से परिजन उसको पानी से निकालने के बाद सीएचसी शिवली लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मांडा मैथा निवासी राजू संखवार का तालाब के पास मकान है। वह तालाब के किनारे छप्पर रखकर मवेशी बांधता था। मंगलवार सुबह वह भैंस को चारा डालने गया था। वहां अचानक फिसलकर वह तालाब में जा गिरा।

मोहल्ले के युवकों ने तालाब में कूदकर उसको पानी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसको गंभीर हालत में सीएचसी शिवली लाए। यहां मौजूद डॉ. शनी यादव ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। मैथा चौकी प्रभारी प्रवीण मिश्रा परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में काम करते समय तालाब में फिसलकर गिरने से हादसा होने की बात सामने आई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: तालाब में फिसलकर गिरे युवक की डूबने से मौत