Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsTragic Accident Young Man Dies After Being Hit by Rotavator in Kanpur Village
बुआई कराने गए युवक की रोटावेटर से कटकर मौत

बुआई कराने गए युवक की रोटावेटर से कटकर मौत

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर के सलेमपुर गांव में एक युवक की रोटावेटर से कटकर मौत हो गई। 30 वर्षीय राम गोपाल खेत में गेहूं की बुआई करने गया था, तभी वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और चालक की तलाश जारी है।

Dec 11, 2025 01:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपर देहात, संवाददाता। रूरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गाव में गुरुवार सुबह खेत पर गेहूं की बुआई करने गए एक युवक की रोटावेटर से कटकर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक वहां से भाग निकला। घटना की जानकारी होते ही युवक के घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम काशीपुर के मजरा सलेमपुर का रहने वाला 30 वर्षीय राम गोपाल गुरुवार सुबह गांव के ही शैलेंद्र के ट्रैक्टर से अपने खेत में गेहूं की बुआई कराने के लिए गया था। वह ट्रैक्टर पर बैठकर रोटावेटर से खेत की जुताई करा रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी बीच अचानक झटका लगने से वह नीचे गिरने के साथ रोटावेटर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर को वहीं पर छोड़कर चालक भाग निकला। परिजनों ने लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसओ रूरा अमित शुक्ला व एसआई राम वीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसके साथ ही रोटावेटर में फंसे शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ रूरा ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसने से युवक के साथ हादसा हुआ है। चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।