Kanpur News: अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आए अधेड़ की मौत
Kanpur News: दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर झींझक स्टेशन के पास एक अधेड श्रमिक संस्कृत लोहरा ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह पनकी धाम जाने के लिए निकला था। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। दिल्ली हावडा रेल मार्ग पर झींझक स्टेशन कि पूर्वी केबिन के पास डाऊन रेेल ट्रैक पार कर रहा रांची झारखण्ड का एक अधेड श्रमिक दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही डाउन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई । जानकारी होते ही उसके परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे जीआरपी चौकी प्रभारी ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर छानबीन शुरू की है।ग्राम पूरियो रातू रांची झारखण्ड निवासी पचास वर्षीय संस्कृत लोहरा झीझक में रेलवे के चल रहे कार्य में ठेकेदार के अधिनस्थ काम करता था। शनिवार को वह पनकी धाम जाने की बात परिजनों से कहकर निकला थां ।
झींझक रेलवे स्टेशन की पूर्वी केबिन के पास पर खंभा नंबर 1080/8-6 के बीच डाउन रेल ट्रैक पार करते समय वह आनंद बिहार से दरभंगा जा रही डाउन अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । स्टेशन मास्टर झींझक संजेश कुमार ने जीआरपी चौकी में मेमो भेजकर सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे, वहाँ पति का शव देख उसकी पत्नी दुलारी देवी बढ़वास हो गई । जबकि पुत्र शिवा लोहरा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया । मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जीआरपी अर्पित तिवारी ने शिनाख्त के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


