Kanpur News: करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों का हंगामा
Kanpur News: सचेंडी स्थित डीसी फूड कोर्ट में निर्माण के दौरान मजदूर जयशंकर सैनी वेल्डिंग मशीन से करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने मुआवजे की मांग की, जिसके बाद डेढ़ लाख रुपये में समझौता हुआ। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। सचेंडी स्थित डीसी फूड कोर्ट (दीपू चौहान ढाबा) में निर्माण कार्य के दौरान वेल्डिंग मशीन से करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद परिजन शव लेकर रेस्टोरेंट पहुंचे। जहां आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। करीब ढाई घंटे चले हंगामे के बाद डेढ़ लाख रुपये में दोनों पक्षों में समझौता हुआ। जिसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। नौबस्ता के खाड़ेपुर निवासी 48 वर्षीय जयशंकर सैनी उर्फ राहुल वेल्डिंग कारीगर थे। परिवार में पत्नी निशा और तीन बच्चे हैं। परिजन ने बताया कि राहुल शनिवार को सचेंडी स्थित डीसी फूड कोर्ट में चल रहे निर्माण कार्य में गए थे।
जहां ग्राइंडर मशीन से करंट लगने और उसकी ब्लेड सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती करयाा गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद परिजन शव लेकर फूड कोर्ट पहुंचे। आक्रोशित परिजन ने 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजन को समझाया। जिसके बाद वह शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गए। सचेंडी थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार और फूड कोर्ट के मालिक के बीच डेढ़ लाख रुपये में आपसी समझौता हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


