ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की हुई मौत
Kanpur News - भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे लाइन पर एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आरपीएफ को सूचित किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के भोगनीपुर रेलवे फाटक से 300 मीटर पहले रेलवे लाइन में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आरपीएफ को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरपीएफ उपनिरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि ट्रेन नम्बर 12143 सुल्तानपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन झांसी से कानपुर की ओर जा रही थी। भोगनीपुर रेलवे फाटक से 300 मीटर पहले रेलवे गेट नंबर 202 और खंभा नंबर 1286/12 के निकट अज्ञात युवक 28 वर्षीय की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
मृतक सफेद बनियान और नीला लोअर पहने हुए था। ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर एसआई अभिनेष कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त न होने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसआई ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



