मंदिर दर्शन करने जा रहे स्कूटी सवार दम्पति को ट्रक ने रौंदा, मौत
जाजमऊ में सोलंकी धर्मकांटे के पास एक ट्रक ने स्कूटी सवार दम्पति को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन राहगीरों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चकेरी। जाजमऊ में सोलंकी धर्मकांटे के पास एक ट्रक ने सिद्धनाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे स्कूटी सवार दम्पति को टक्कर मार दी। फिर भागने के चक्कर में चालक दोनो को रौंदते हुए निकल गया। राहगीरों ने आरोपित चालक को घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर पकड़ा और चालक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपित चालक से पूछताछ कर रही है।
घटनास्थल का वर्णन
अहिरवां के सीताराम नगर निवासी 62 वर्षीय लक्ष्मीकांत शर्मा नगर निगम में रिटायर सफाई सुपरवाइजर थे। उनके दो बेटे रिक्कू शर्मा और हर्ष शर्मा हैं। बेटे रिक्कू ने बताया कि पिता रोजाना की तरह शनिवार सुबह मां 56 वर्षीय कृष्णा देवी के साथ स्कूटी से सिद्धनाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। 150 फिट रोड पर सोलंकी धर्मकांटे के पास वह पहुंचे ही थे कि तभी एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। पिता लक्ष्मीकांत और मां कृष्णा देवी सड़क पर गिर गए। फिर भागने के चक्कर में ट्रक चालक दोनों को कुचलते हुए निकल गया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की कार्रवाई
वहीं राहगीरों में आरोपित चालक को घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर पकड़ लिया और उसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि आरोपित चालक को हिरासत में लेकर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- जाजमऊ थानाक्षेत्र के सोलंकी धर्मकांटे के पास की घटना
- राहगीरों ने चालक को दौड़ाकर पकड़ पीटा, किया पुलिस के हवाले
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


