डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत

संक्षेप:

Kanpur News - -विधूना औरैया की थी बच्ची,मंगलपुर में हुआ हादसा -मासूम की मौत से मां बेहाल,

Dec 10, 2025 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

सिकंदरा झींझक मार्ग पर मंगलपुर कस्बे में बुधवार को तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आने से बाइक से माता-पिता के साथ जा रही बच्ची उछलकर दूर जा गिरी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बच्ची को हवासपुर सीएचसी ले जाया गया। वहां से परिजन उसको मेडिकल कालेज लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घेाषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। ग्राम सवाद कटरा थाना विधूना औरैया निवासी जितेंद्र कुमार दो दिन पहले अपनी पत्नी रूबी व तीन साल की पुत्री परी के साथ अपनी ससुराल राजपुर थाना क्षेत्र के भाल गांव निवासी छेदीलाल के यहां आए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बुधवार को वह बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। रास्ते में मंगलपुर चौराहे के पास दोपहर बाद एक बजे सिकंदरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से बच्ची उछलकर सड़क पर दूर जा गिरी। इसके बाद डीसीएम उसको कुचलकर आगे निकल गई। गंभीर रूप से घायल परी को उसके माता-पिता उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर ले गए। वहां मौजूद डॉ अमित निरंजन ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी। लेकिन परिजन उसके जीवित होने की संभावना जताकर उसको वहां से मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए।यहां बच्ची की मौत की पुष्टि होते ही उसकी मां रूबी बदहवास हो गई। संदलपुर चौकी प्रभारी कौशल कुमार ने बताया कि घायल बच्ची की मौत की पुष्टि हो गई है। दुर्घटना के बाद फरार डीसीएम चालक की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने व तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।