भट्ठा मजदूर ट्राली से गिरकर घायल उपचार के दौरान मौत
Kanpur News - कानपुर देहात के रूराथाना क्षेत्र में एक भट्ठा मजदूर, गोले उर्फ धर्मेंद्र, ट्राली से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी रूरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।

कानपुर देहात, संवाददाता। रूराथाना क्षेत्र के भैरो शाहजहांपुर गहलो का रहने वाले एक भट्ठा मजदूर की ट्राली से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए सीएचसी रूरा लाई जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक मेडिकल कालजे रेफर कर दिया था।मेडिकल कालेज से परिजन निजी उपचार के लिए कानपुर ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।रूरा थाना क्षेत्र के भैरो शाहजहांपुर का रहने वाला पैंतीस वर्षीय गोले उर्फ धर्मेंद्र पुत्र सियाराम गहलों स्थिति त्रिवेदी भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था।सोमवर
की शाम करीब छह गहलों निजामतपुर मार्ग पर वो ट्रैक्टर की ट्राली में बैठकर गांव की तरफ जा रहा था।तभी अचानक एक पुलिया के पास वो ट्राली से नीचे आ गिरा जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची थाना पुलिस उसे उपचार के लिए सीएचसी लाई जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसको प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।मेडिकल कालजे से परिजन घायल को उपचार के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि जिस ट्रैक्टर से घटना हुई उसको थाने में खड़ा कराया गया है।परिजन कानपुर से शव को लेकर गांव आ रहे है।शव का पोस्टमार्टम करा कर रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


