अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में तिलियानी गांव के पास एक युवक, विमल कुमार, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी शिवली भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर...

Oct 14, 2025 08:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

कानपुर देहात, संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के तिलियानी गांव के पास रामगंगा नहर पुल के पास सोमवार देर रात पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बेला औरैया निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर उसको सीएचसी शिवली भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने युवक को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया । ग्राम रावतपुर थाना बेला जिला औरैया निवासी तीस वर्षीय विमल कुमार पुत्र स्व. शम्भू दयाल किसी काम से कानपुर गया था। देर रात वह बाइक से वापस घर जा रहा था ।रास्ते में शिवली कोतवाली क्षेत्र के तिलियानी गांव के सामने रामगंगा नहर रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचन देकर उसको इलाज के लिए सीएचसी शिवली भेजा। वहां मौजूद डॉ. सिन्धुजा ने जॉच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया । सूचना पर शिवली पहुंचे परिजनों को उसकी मौत की जानकारी हुईं तो कोहराम मच गया। बेटे की मौत से उसकी मां राम बिटोली बदहवास हो गई, जबकि भाई आलोक सुशील, सुनील व बहन साधना बिलख उठी। उसके परिजनों ने बताया कि वह फैक्ट्री की खराब मशीन ठीक कराने कानपुर गया था। शिवली के इंस्पेक्टर क्रांइम शीलेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।शव का पोस्टमार्टम कराने व तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।