लोडर की टक्कर से युवती की मौत
कानपुर के महाराजपुर में खेत जा रही 22 वर्षीय युवती आरती को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने घटना की जानकारी दी और पुलिस कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कानपुर, संवाददाता। महाराजपुर में खेत के लिए जा रही युवती को तेज रफ्तार लोडर टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हाथीपुर निवासी ब्रिजमोहन गुप्ता की 22 वर्षीय बेटी आरती कक्षा आठ की छात्रा थी। परिजन ने बताया कि आरती बुधवार सुबह खेत की ओर जा रही थी। तभी सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार लोडर उसे टक्कर मारकर भाग निकला। घटना के करीब 30 मिनट बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि लोडर की टक्कर से युवती से मौत हुई है। पीड़ित परिवार से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


