ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mar 03, 2026 12:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कानपुर देहात के बरौर कस्बे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार मोहित की मौत हो गई। 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था और इलाज के दौरान कानपुर में उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया है और पुलिस ने फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

कानपुर देहात, संवाददाता। बरौर कस्बे में ट्रैक्टर की चपेट में आकर रविवार को घायल हुए बाइक सवार रसालपुर गांव के एक युवक की देर रात कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका शव वापस आते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची बरौर पुलिस ने सोमवार को परिजनों से पूछताछ व छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू की है। रसालपुर गांव का रहने वाला 21 वर्षीय बाइक सवार मोहित पुत्र संजय सिंह रविवार को किसी काम से बरौर आया था। यहां देशी शराब ठेका के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसक परिजनों को बुलाने के बाद गंभीर हालत में उसे देबीपुर सीएचसी भेजा था। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर होकर मेडिकल कालेज आने के बाद परिजन उसको कानपुर ले गए थे। वहां उपचार के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। इसपर परिजन उसका शव लेकर वापस गांव आए। होली के मौके पर मोहित की मौत से उसकी मां सोनी देवी बदहवास हो गई। जबकि भाई शैलेंद्र, दादी सुनारी देवी व बाबा माणिक पाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर बरौर थाने से पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ बरौर अमिता वर्मा ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व परिजनों की तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।