हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर देहात में मजनूशाह बाबा की मजार के पास तेज रफ्तार वाहन से बाइक सवार जगनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को सूचना देने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अकबरपुर भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी पत्नी और परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

कानपुर देहात। अकबरपुर-रूरा मार्ग पर मजनूशाह बाबा की मजार के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजपुर मवई थाना रेउना निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। ग्राम राजपुर मवई थाना रेउना कानपुर नगर का रहने वाला 35 वर्षीय जगनेश पुत्र हरनाम बाइक से शनिवार शाम को नारायण पुरवा नरिहा में रहने वाले अपने मामा पूरन के यहां जाने की बात कहकर घर से निकला था।

रात करीब 12 बजे रूरा - अकबरपुर मार्ग पर मजनू शाह बाबा की मजार के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जगनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर उसको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों को उसकी मौत की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पति की मौत से उसकी पत्नी अनीता बेहाल हो गई, जबकि भाई जय नरेश व बच्चे नंदनी, आर्यन व कृष्णा बिलख उठे। अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने व परिजनों की तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।