बिधनू में सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत
Kanpur News - बिधनू में सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत बिधनू में सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत बिधनू में सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत

कानपुर। बिधनू में तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार मां-बेटी को रौंद दिया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे में पति घायल हो गया। घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। वहीं, मां-बेटी का शव देखकर परिजन फफक पड़े। पुलिस डीसीएम चालक की तलाश कर रही है। कानपुर देहात के मूसानगर निवासी पंकज सिंह किसान हैं। परिवार में 30 वर्षीय पत्नी साधना देवी और दो वर्षीय बेटी अच्छवी थी। परिजनों ने बताया कि बेटी की तबीयत खराब होने से मंगलवार को दंपति दवा लेने घाटमपुर आए थे। इस दौरान डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड के लिए बोला तो दंपति बाइक से नौबस्ता गए।
लौटते वक्त बिधनू में तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे में सिर में चोट लगने से मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए भेजा, जहां उनकी मौत हो गई। पंकज भी हादसे में घायल हो गए। बिधनू थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


