अकबरपुर में हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Kanpur News - कानपुर देहात,संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में माती फायरस्टेशन के पास झांसी कानपुर
कानपुर देहात,संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में माती फायरस्टेशन के पास झांसी कानपुर हाई वे पर रविवार रात में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार बिकरू चौबेपुर निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर उसको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया।ग्राम बिकरू थाना चौबेपुर कानपुर नगर का रहने वाला पैतीस वर्षीय अमरचंद्र पुत्र मिश्रीलाल रविवार को अपनी ससुराल गजनेर थाना क्षेत्र के कौसम गांव में आया था। देर रात वह बाइक से मेडिकल कालेज अकबरपुर में भर्ती अपने साले पवन की पत्नी क्षमा को देखने के लिए जा रहा था।
रास्ते में कानपुर- झांसी हाई -वे पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के माती स्थित फायर स्टेशन के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अमर चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी देकर उसे मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा।वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ.आरके चौबे ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों को उसकी मौत की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया । पति की मौत से उसकी पत्नी काजल बेहाल हो गई, जबकि मां मुक्तादेवी, पुत्र नैमिष व परिजन बिलख उठे। अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने व परिजनों की तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


