घर के बाहर खेल रही बच्ची की लोडर से कुचलकर मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - गजनेर कस्बे में एक मासूम बच्ची तेज रफ्तार लोडर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। लोडर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घर के बाहर खेल रही बच्ची की लोडर से कुचलकर मौत

कानपुर देहात, संवाददाता। गजनेर कस्बे में मंगलवार सुबह घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची तेज रफ्तार लोडर की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही दुर्घटना के बाद फरार लोडर चालक की तलाश शुरू की है।गजनेर कस्बे के रहने वाले सुमित नगार की दो साल की पुत्री बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच वहां से निकल रहे तेज रफ्तार लोडर की चपेट में आने से वह बुरी तरह कुचल गई।

दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लोडर लेकर चालक मौके से भाग निकला। बेटी की मौत से उसकी मां किरन बदहवास हो गई। हादसे की सूचना उसके बाबा राजेश नागर ने पुलिस को दी। इसके बाद गजनेर थाने से एसआई राजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ व छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ गजनेर सूर्य प्रताप सिह ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार लोडर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।