कार की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत
Kanpur News - रामपुर टप्पेवान गांव में शनिवार शाम को एक दो वर्षीय बच्ची सिद्धि शमा सड़क पर खेलते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

मंगलपुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामपुर टप्पेवान गांव में शनिवार शाम को घर के बाहर सड़क के किनारे खेल रही दो वर्षीय मासूम बच्ची कार की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की मौत से वहां कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।रामपुर टप्पेवान गांव के रहने वाले विक्रांत सिंह की दो साल की पुत्री सिद्धि शमा करीब पांच बजे अपने घर के बाहर सड़क किनारे बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच वहां से निकल रही तेज रफ्तार कार ने बच्ची को रौंद दिया।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। उसकी मां सुधा देवी बेटी की मौत से बेहाल हो गई। जबकि बाबा रामवीर सिंह व बहनें रीना, जान्हवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन व कार चालक की तलाश शुरू की। इंस्पेक्टर मंगलपुर महेश दुबे ने बताया कि दुर्घटना करने वाली कार उसी गांव की बताई गई है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने व परिजनों की तहरीर मिलने के बद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


