Kanpur News: चेकिंग में 242 वाहनों का चालान, 17. 96 लाख जुर्माना लगाया
Kanpur News: कानपुर देहात में शनिवार रात को एडीजे यातायात के निर्देशन में पुलिस ने तीन घंटे तक सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले, प्रेशर हार्न और मोडीफाई साइलेंसर वाले वाहनों की जांच की गई। 242 वाहनों के खिलाफ चालान करते हुए 17 लाख 96 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Kanpur News: कानपुर देहात। एडीजे यातायात के निर्देश पर शनिवार रात तीन घंटे ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थानों की पुलिस सड़क पर रही। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों से लेकर प्रेशर हार्न, हूटर, मोडीफाई साइलेंसर के मामलों की सघन चेकिंग की गई। इसके साथ ही अनियमितता पर वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। इससे वाहन चालकों में अफरा-तफरी की स्थिति रही। जनपद में सड़क हादसों में कमी लाने और रात के समय फर्जी नंबर प्लेट लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने के साथ ही हूटर व मोडीफाई साइलेंसर के खिलाफ एडीजे यातायात के निर्देश पर शनिवार रात 8 बजे से लेकर 11 बजे तक संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।
सभी थानों के साथ ही यातायात पुलिस ने हाईवे पर उतरकर अभियान की कमान संभाली। इस अभियान में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 242 वाहनों का अलग- अलग नियमों के उल्लंघन में चालान किया। इसमें वाहनों पर करीब 17 लाख 96 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। भविष्य में भी इसी तरह अचानक अभियान चलाकर लापरवाही करने और शराब पीकर वाहन चलाने से लेकर नंबर प्लेट बदलकर या बिना नंबर प्लेट के चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


